समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में 346 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परिक्षण

DNB Bharat Desk

सभी गर्भवती महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान कम से कम तीन वार स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से कराना चाहिए. जिससे जच्चा एवं बच्चा दोनो के स्वास्थ्य की सही जानकारी मिलती है. स्वास्थ्य जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली बीमारियों का भी जानकारी मिलती है.

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में सोमवार को बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत जांच शिविर का आयोजन किया गया.

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में 346 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परिक्षण 2जांच शिविर में डॉ राजीव रंजन, डॉ अल्लामा, डॉ मनोज कुमार शर्मा के द्वारा 346 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया. स्वास्थ्य जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं को ब्लड प्रेशर,पल्स,वजन, शुगर ,युरिन,एचआईईवी, बीपी,एफएचएस,हेमोग्लोविन समेत विभिन्न प्रकार का जांच किया गया.

- Sponsored Ads-

जांच शिविर में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के चिकित्सा पदाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव पुर्व होने वाले खतरो के लक्षण के बारे में बिस्तृत जानकारी दी. उन्होने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान कम से कम तीन वार स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से कराना चाहिए. जिससे जच्चा एवं बच्चा दोनो के स्वास्थ्य की सही जानकारी मिलती है. स्वास्थ्य जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली बीमारियों का भी जानकारी मिलती है. साथ ही बच्चों के विकास के गतिविधियों का भी पता चलता है.

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में 346 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परिक्षण 3उन्होने गर्भवती महिलाओं को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि गर्भ धारण के समय महिलाओं को आयरण की गोली के साथ-साथ कैल्शियम की गोली खाना बहुत जरूरी है और साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में विषेश जानकारी दी.उन्होने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं को विषेश रूप से दाल,हरी सब्जी, अंडा, गुर,नीबू,साग,चुड़ा,सोयाबिन,बदाम समेत अन्य पौष्टिक आहार लेना जरुरी है.

साथ ही एक बच्चे से दुसरे बच्चे के बीच पांच वर्ष का अन्तर होना चाहिए. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्थायी व अस्थायी दोनो तरह के परिवार नियोजन समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निः शुल्क उपलब्ध है. जरूरत के हिसाब से धात्री महिला अपना चयन कर सकती है. शिविर में मौजूद सभी गर्भवती महिलाओ के बीच मुफ्त दवा का वितरण किया गया.

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में 346 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परिक्षण 4मौके पर बीसीएम शारदा कुमारी,जीएनएम विभा कुमारी,अनुपमा कुमारी, एएनएम सरीता कुमारी, पुर्णिमा कुमारी,मनीषा कुमारी,रीना कुमारी समेत आशा फैसिलेटर सोनी कुमारी,नवीना कुमारी,प्रतिभा कुमारी,विमला कुमारी,विभा कुमारी,बबीता कुमारी समेत विभिन्न पंचायत से आशाकर्मी मौजूद थे.

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article