मंत्री विजय कुमार चौधरी श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार रहे मौजूद।
डीएनबी भारत डेस्क
समृद्धि यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कड़ी सुरक्षा के बीच नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने विकास योजनाओं का जायजा लिया और नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से बिहार शरीफ पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग के जरिए कमरुद्दीनगंज इलाके पहुंचे।

यहां उन्होंने करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कोसुक गांव स्थित रिवर फ्रंट का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान कार्यक्रम में विजय कुमार चौधरी श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान 820 करोड़ से अधिक की 263 योजनाओं का सौगात दिया था।
समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा को 810 करोड़ की सौगात दिया।मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जदयू नेता नीरज भान सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण से इलाके में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि लोगों के बीच इस बात को लेकर नाराजगी है कि मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा किए बिना राज्यसभा जाने की चर्चा में हैं।उन्होंने कहा कि नालंदा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद ही राज्यसभा जाएं।
डीएनबी भारत डेस्क