बछवाड़ा एनएच 28 पर अनियंत्रित अपाची ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत; बाइक जब्त

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत बेगमसराय गांव के समीप एनएच 28 पर शनिवार की शाम बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव,वार्ड संख्या दो निवासी स्व रामचन्द्र चौधरी का करीब 65 वर्षीय पुत्र बैधनाथ चौधरी उर्फ बैजू के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया की मृतक शनिवार की शाम बेगमसराय चौक से एनएच 28 के रास्ते पैदल अपने घर जा रहा था।

- Sponsored Ads-

बेगमसराय भगवती स्थान के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित बाइक ने उक्त व्यक्ति को ठोकर मार दिया। ठोकर इतना जबरदस्त था कि ठोकर मारने के उपरांत अपाची बाइक करीब पन्द्रह फीट तक सड़क घसीटते हुए बगल के करीब दस फिट गड्ढे में जा गिरा। वही ठोकर के बाद बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टर ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।  घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। वही अपाची बाइक को जप्त कर लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article