समस्तीपुर: राखी खरीदकर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी ठोकर, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk

मृतक की पहचान नक्कू स्थान के दीपक शर्मा के रूप में की गयी है। वही घायल उसकी पत्नी सुषमा शर्मा के रूप में की गयीं है।

डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:शहर के ओवरब्रिज पर भीषण हादसा हुआ। अनियंत्रित एक ट्रक की चपेट में बाइक सवार एक दंपति आ गये। हादसे में पति की मौत हो गयी जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सदर अस्पताल में उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टर की टीम पूरी कोशिश में जुटी हुई है।

समस्तीपुर: राखी खरीदकर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी ठोकर, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक 2मृतक की पहचान नक्कू स्थान के दीपक शर्मा के रूप में की गयी है। वहीं उसकी पत्नी सुषमा शर्मा गंभीर रूप से जख्मी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे रविवार शाम ओवरब्रिज से कलेक्ट्रेट की ओर जा रही ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार युवक बुरी तरह कुचल गया जबकि उसकी पत्नी ट्रक के चक्के में फंस गई।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: राखी खरीदकर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी ठोकर, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक 3उस क्रम में अनियंत्रित ट्रक ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया। लेकिन नीचे गिरने के पहले रेलिंग में फंस कर अटक गया। जिसके बाद चालक व खलासी फरार हो गया।बताया गया है कि हादसे की सूचना मिलने के बाद नगर थाना, यातायात थाना की पुलिस के अलावा सदर एसडीओ दिलीप कुमार, एएसपी संजय कुमार पांडेय भी ओवरब्रिज पर पहुंचे। उसके बाद दंपति को अस्पताल पहुंचाया।

समस्तीपुर: राखी खरीदकर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी ठोकर, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक 4जहां इलाज के क्रम में पति की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी पत्नी का इलाज शुरू किया। पत्नी का पैर काटने की नौबत बतायी गयी है। हालांकि डॉक्टर उसे बचाने की जद्दोजहद में जुटे हुए थे। हालांकि परिजनों के द्वारा महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पति

समस्तीपुर: राखी खरीदकर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी ठोकर, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक 4पत्नी बाइक से बाजार में राखी की खरीदारी करने गए थे। खरीदारी के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे। उसी क्रम में यह हादसा हुआ। इसकी जानकारी मिलने के बाद ओवरब्रिज पर शहर के लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी। जिससे ओवरब्रिज पर घंटों जाम लगा लगा रहा।

जिसे पुनः सुचारू कराने में यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं क्रेन बुलवाकर ट्रक को ओवरब्रिज से नीचे उतरवाकर नगर भवन के पास सड़क किनारे लगवा दिया गया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

Share This Article