ऑटो रिक्शा से टकराकर वाइक सवार युवक जख्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने सोमवार की दोपहर एसएच 55 पर वाइक सवार एक युवक ई रिक्शा में जोड़दार ठोकर मार दिया। ठोकर लगने ई रिक्शा का परख्च्चे उड़ गए और वाइक सवार युवक और ई रिक्शा चालक दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वाइक सवार जख्मी युवक की पहचान मेघौल वार्ड 5 निवासी मिक्की कुमार सिंह का 18 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार जबकि ऑटो चालक मालपुर निवासी राम विलास महतो का पुत्र रविन्द्र कुमार है।

- Sponsored Ads-

ऑटो रिक्शा से टकराकर वाइक सवार युवक जख्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती 2 स्थानीय लोगो ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया। जहां प्राथिमिक चिकित्सा के पश्चात गंभीर रूप से जख्मी हर्ष को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिलने पर खोदावंदपुर पुलिस घटना स्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाइक को अपने कब्जे में कर लिया है। घटना की पुष्टि थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article