बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने एक युवक व महिला को मारी ठोकर, युवक की इलाज के दौरान मौत, महिला अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक युवक और एक महिला को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से अभी घायल है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास की है। मृत युवक की पहचान गोपालपुर के रहने वाले शैलेश कुमार झा का पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल महिला की पहचान पूनम देवी के रूप में की गई है।

 बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने एक युवक व महिला को मारी ठोकर, युवक की इलाज के दौरान मौत, महिला अस्पताल में भर्ती 2 घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि शुक्रवार की दोपहर में सुमन कुमार अपने चाचा पूनम देवी के साथ खोदावंदपुर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने दोनों को जबरदस्त धक्का मारा दिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों को  इलाज के लिए ले जाया जा रहा था । तभी इलाज के दौरान सुमन कुमार की मौत हो गई।

बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने एक युवक व महिला को मारी ठोकर, युवक की इलाज के दौरान मौत, महिला अस्पताल में भर्ती 3जबकि चाची पूनम देवी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल दे दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article