बारिश से बचने के लिए 6 लोग छिपे एक फैक्ट्री में, हुए वज्रपात के शिकार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में सोमवार को 6 लोग वज्रपात का शिकार हो गए। सोमवार की देर शाम अचानक झमाझम बारिश हुई जिससे बचने के लिए कुछ मजदूरों ने छिपने के लिए एक फैक्ट्री का आड़ लिए तभी उनके ऊपर जोरदार वज्रपात हुआ जिसमें सभी घायल हो गए। गौरतलब है कि करायपरसुराय प्रखंड कार्यालय के डियांबा से बेरथु जाने वाले मुख्य मार्ग के वाहापर गांव के पास में रंजीत ईंट है जहां यह घटना घटी।

- Sponsored Ads-

फिलहाल सभी लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जख्मियों की पहचान करायपरसुराय प्रखंड कार्यालय के रूपसपुर गांव निवासी प्रसाद के पुत्र आकाश कुमार और राकेश कुमार, धोनी प्रसाद के पुत्र भोली कुमार के रूप में की गई है जबकि बाहापर गांव निवासी भुनेश्वर प्रसाद के पुत्र सुधीर कुमार उर्फ मुन्ना, राजबली प्रसाद का पुत्र वीरेंद्र प्रसाद और चंद्रशेखर प्रसाद के पुत्र अंकित कुमार उर्फ बिंदु जख्मी हो गए।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article