डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के वार्ड संख्या 02 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
- Sponsored Ads-

मृतका की पहचान भगवानपुर गांव के वार्ड संख्या 02 निवासी मो सलामत की 28 वर्षीया पत्नी अफसाना खातून के रूप में की गई।मृतका को तीन पुत्र हैं।घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई प्रिया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं मिला है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
