करंट लगने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थिति मरखाही पोखर स्थित अम्बेडकर नगर टोला में रविवार की देर शाम विद्युत स्पर्शाघात से एक महिला की मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

उसकी पहचान इसी टोला निवासी रामाशीष पासवान की लगभग 65 वर्षीया पत्नी रामप्यारी देवी के रूप में हुई है। रामप्यारी देवी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

करंट कैसे लगी उसकी जानकारी नहीं मिली है। घटना की सूचना पाकर देर शाम  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article