समस्तीपुर: मगरदही घाट और स्टेशन रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के मगरदही घाट, स्टेशन रोड में अभियान चला कर अतिक्रमण को मुक्त कराया गया।सदर एसडीएम दिलीप कुमार ने कहा की अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

 नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर दुकानें लगाने से यातायात प्रभावित होता है और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

समस्तीपुर: मगरदही घाट और स्टेशन रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप 2निगम प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि आगे सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण पाया गया तो सामान हटाने के साथ-साथ संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान के दौरान पूरी टीम सक्रिय रही और कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया।

 समस्तीपुर: मगरदही घाट और स्टेशन रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप 3भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गयी थी ताकि किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। अतिक्रमण अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर के अधिकांश हिस्सों में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है उस पर बुलडोजर चलेगा। नहीं तो समय रहते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त कर दें। 

Share This Article