ढोल-नगाड़े के साथ पुलिस का इश्तेहार, 24 घंटे में फरार आरोपी ने किया सरेंडर,नगरनौसा पुलिस का अनोखा एक्शन, इश्तेहार चिपकते ही आरोपी पहुंचा कोर्ट

DNB Bharat Desk

नालंदा-नगरनौसा थाना क्षेत्र इलाके में फरार आरोपी मणिशंकर कुमार को न्यायालय में उपस्थित होने को लेकर बुधवार के दिन नगरनौसा पुलिस ढोल-बाजे के साथ आरोपी के घर के मुख्य दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया।थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी थाना कांड संख्या 96/26 के आरोपी मणिशंकर कुमार को न्यायालय में उपस्थित होने को लेकर ढोल-बाजे के साथ आरोपी के घर के मुख्य दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया गया है।

- Sponsored Ads-

अगर आरोपी समय सीमा के अंदर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो आगे उनके ऊपर कुर्की ज़ब्ती की करवाई हो सकती हैं।पुलिस के इश्तेहार चिपकाते ही आरोपी में खौफ देखा गया।कुछ ही घंटे के बाद आरोपी ने न्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

ढोल-नगाड़े के साथ पुलिस का इश्तेहार, 24 घंटे में फरार आरोपी ने किया सरेंडर,नगरनौसा पुलिस का अनोखा एक्शन, इश्तेहार चिपकते ही आरोपी पहुंचा कोर्ट 2आरोपी मणिशंकर कुमार पटना में किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।इस दौरान दोनों एक दूसरे से रिलेशनशिप में आए लेकिन जैसे ही युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा।युवक टाल मटोल करने लगा जिसके बाद युवक ने युवती के परिजनों के साथ मारपीट भी की।नगरनौसा थाना में केस होने के बाद वह फरार चल रहा था लेकिन पुलिस के दबिश पड़ते ही 24 घंटे के अंदर न्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

Share This Article