डीएनबी भारत डेस्क
एचयूआरएल द्वारा 5 दिसंबर 2025 को रांची, झारखंड में “अपना विक्रेता संवाद” नामक भव्य डीलर मीट का सफल आयोजन किया गया। बिहार एवं झारखंड के कुल 100 डीलरों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचयूआरएल के प्रबंध निदेशक डॉ एस पी मोहंती रहे। अपने संबोधन में एमडी डॉ एसपी मोहंती ने एचयूआरएल की वृद्धि एवं उपलब्धियों, यूरिया उत्पादन एवं संचालन प्रगति, उर्वरकों के आयात एवं उपलब्धता, वैश्विक उर्वरक परिदृश्य व रुझान, विस्तार योजनाओं तथा भविष्य की रणनीति पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उनका भाषण प्रेरणादायक, सूचनापूर्ण और भारत के उर्वरक क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला था।
कार्यक्रम का संचालन बिहार एवं झारखंड मार्केटिंग टीम द्वारा राज्य प्रमुख (मार्केटिंग) गीतम सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने एचयूआरएल की स्थापना से अब तक की यात्रा, प्रमुख व्यावसायिक उपलब्धियां, बिहार एवं झारखंड के महत्वपूर्ण योगदान तथा सभी डीलरों के सहयोग, समर्पण और निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए विस्तृत प्रस्तुति दी।
उन्होंने डीलरों को किसानों तक समय पर एवं विश्वसनीय उर्वरक उपलब्ध करवाने के मिशन में एच यू आर एल के अहम साझेदार बताया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलरों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।यह पूरा कार्यक्रम मार्केटिंग टीम – बिहार एवं झारखंड के कुशल समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आशय की जानकारी कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार ने दिया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट