नालंदा: परवलपुर प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम,डीडीसी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को दी गई जानकारी

DNB BHARAT DESK

 

डीएनबी भारत डेस्क

जिला प्रशासन नालंदा द्वारा आज परवलपुर प्रखंड में चौसंडा पंचायत और शिवनगर पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहला जनसंवाद कार्यक्रम बबुरबन्ना स्थित पंचायत सरकार भवन चौसंडा के मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपविकास आयुक्त प्रमुख एवं मुखिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देने तथा लोगों से योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लेने का प्रयास किया जा रहा है।

नालंदा: परवलपुर प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम,डीडीसी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को दी गई जानकारी 2इस जनसंवाद के मौके पर परवलपुर के जिला परिषद सदस्य उदयनंदन सिंह ने कहा कि किसानों की पटवन की सुविधा को लेकर नौनाई नदी पैमार नदी मुहाने नदी को जहानाबाद के बड़ाबड़ के पास बने बराज से जोड़ देने पर सालो पर फल्गु नदी का परवलपुर प्रखंड के तीनों नदियों में आएगा और किसानों को पटवन में परेशानी नहीं होगी।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article