बेगूसराय कारगिल विजय सभा भवन में आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय  तुषार सिंगला, उप विकास आयुक्त  प्रवीण कुमार, सहायक समाहर्ता अजय कुमार यादव,  जिला शिक्षा पदाधिकारी  मनोज कुमार सहित सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार लाने की दिशा में ‘आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया है। यह बेगूसराय जिले के शैक्षणिक सफर का एक निर्णायक मोड़ है

बेगूसराय कारगिल विजय सभा भवन में आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम का किया गया आयोजन 2उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल शिक्षकों को सशक्त बनाएगी, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी शैक्षणिक कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी। विनोबा ऐप के माध्यम से बना संवाद शिक्षकों तक प्रशासन की पहुंच और कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी को सुलभ बनाएगा।

पुणे स्थित ओपन लिंक्स फाउंडेशन (OLF ) के सहयोग से प्रारंभ यह उपक्रम शिक्षकों को तकनीक से सशक्त बनाकर उनके कार्य को नई दिशा देगा। ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संस्थापक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी  संजय डालमिला ने कहा कि विनोबा ऐप के माध्यम से हम उन्हें जोड़ने, सिखाने और सशक्त बनाने का माध्यम देना चाहते है, जिससे कक्षा का शिक्षण अनुभव भी बदल जायेगा।

बेगूसराय कारगिल विजय सभा भवन में आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम का किया गया आयोजन 3जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि यह ऐप शिक्षकों को संवाद, सहयोग और नवीन शैक्षणिक विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त मंच प्रदान करता है। इससे शिक्षकों में एक समर्थ समुदाय विकसित होता है, जो गुणवत्तापूर्ण अध्यापन को बढ़ावा देता है।यह केवल तकनीक का प्रयोग नहीं, बल्कि शिक्षकों में ऊर्जा और प्रशासनिक दक्षता के समन्वय से शिक्षा में व्यापक परिवर्तन लाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन इस कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन और दीर्घकालिक प्रभाव हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं, जिससे शासकीय विद्यालयों में गुणवत्ता का एक नया अध्याय प्रारंभ होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article