बेगूसराय हर्ष गार्डन में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में होली का पर्व पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में बीते शाम पूर्व एमएलसी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनीश कुमार के द्वारा हर्ष गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक गोलू राजा ने अपनी प्रस्तुति दी।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय हर्ष गार्डन में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन 2गोलू राजा के कार्यक्रम में आधी रात तक श्रोता झुमते रहे एवं होली के गीतों का आनंद उठाया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने कहा केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार एवं बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार के द्वारा विकास के नए-नए आयाम लिखे गए हैं और आगामी चुनाव में भी निश्चित रूप से एनडीए की जीत होगी ।

बेगूसराय हर्ष गार्डन में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन 3 इसी विश्वास के साथ लोगों के द्वारा हर्षोल्लास से होली का पर्व मनाया जा रहा है । क्योंकि एनडीए के नेतृत्व में आने वाला समय बिहार के लिए उज्जवल भविष्य का सवेरा लेकर आएगा ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article