बियाडा क्षेत्र में निर्माणाधीन एक प्लांट मृतक सिक्यूरिटी गार्ड का करता था कार्य, राहगीरों ने सड़क किनारे वर्षा पानी में एक शव होने की दी थी स्थानीय लोगों को जानकारी, ग्रामीणों ने किया शव की पहचान।
डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी बियाडा असुरारी क्षेत्र अंतर्गत बियाडा की सड़क किनारे वर्षा पानी में एक अधेड़ उम्र की व्यक्ति का शव होने की सूचना राहगीरों द्वारा शुक्रवार की सुबह मिलते ही एथनॉल फैक्ट्री के आसपास सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी बियाडा असुरारी क्षेत्र की बताई जाती है। वहीं स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक सिक्यूरिटी गार्ड की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत असुरारी गांव निवासी स्व सीयाचरण सिंह के उम्र लगभग 60 वर्षीय पुत्र विगन सिंह के रूप ग्रामीणों की जुटी भीड़ द्वारा किया गया। वहीं घटना की सूचना पाते ही सदर टू डीएसपी पंकज कुमार, थानाध्यक्ष बरौनी रंजन कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष जीरोमाइल ओपी चंद्रकांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पप्पू कुमार सिंह, बालकृष्ण अत्री, आलोक कुमार, साक्षी , एवं सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कुमार सहित डायल 112 व अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षद अशोक सिंह, पूर्व सरपंच हाजीपुर रविन्द्र कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य छोटन पासवान सहित अन्य लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन किया।
वहीं सदर टू डीएसपी बेगूसराय पंकज कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन किया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने सहित सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का कारण पता चल पाएगा। वहीं मृतक विगन सिंह का पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि हमारे पिता विगन सिंह गुरुवार की सुबह करीब सात बजे घर से निकले जब शाम तक घर नहीं आए तो स्थानीय लोगों से पूछताछ भी किया पर किसी ने देखने की कोई भी जानकारी नहीं दिया।
तब स्थानीय बरौनी थाना में पिता के गुमशुदगी का जानकारी दिए थे। वहीं थानाध्यक्ष बरौनी रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना पाते ही गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस तत्परता से कारवाई में जुट गई थी। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने बियाडा के मुख्य द्वार पर सड़क जाम कर दिया। इससे आंशिक रूप से अवध तिरहुत सड़क जाम के जद में आ गया। उन्होंने बताया कि मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है। समाचार संकलन तक मामला में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं समाचार संकलन तक सड़क जाम रहा। परिजन उचित न्याय की मांग को लेकर डटे हुए थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट