घटना थाना क्षेत्र के बरौनी की है ।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक अज्ञात युवक का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बरौनि थाना क्षेत्र के बरौनी की है । अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह जैसे ही लोग बहियार की तरफ निकले तो आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ एक शव को देखा। तत्पश्चात इसकी सूचना लोगों ने बरौनि थाने की पुलिस को दी। फिर मौके पर पहुंच कर बरौनि थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने खुद से फांसी लगाई है या फिर घटना की कोई और वजह है । अब पुलिस छान बिन एवं शव की शिनाख्त के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा मामला क्या है ।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
