कैमूर: नव वर्ष में खपाने के लिए लाई जा रही 50 लाख रुपए की शराब जप्त, एक गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

कैमूर जिले के उत्पाद विभाग कैमूर ने गुप्त सूचना के आधार पर भभुआ शहर के सुअरा नदी के पास से पीछा करते हुए नारंगी की आड़ में छुपा कर लाई जा रही एक ट्रक शराब को जप्त कर लिया है। जप्त शराब की कीमत 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। ट्रक का चालक गिरफ्तार हुआ है जो राजस्थान का रहने वाला है। दिल्ली से शराब लेकर आने की बात स्वीकार कर रहा है। यह शराब नववर्ष में खपाने के लिए लाई जा रही थी। पूरे मामले पर पूछताछ किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

कैमूर: नव वर्ष में खपाने के लिए लाई जा रही 50 लाख रुपए की शराब जप्त, एक गिरफ्तार 2उत्पाद अधीक्षक कैमूर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया गुप्त सूचना मिला था शराब से लदा ट्रक कैमूर में आ रहा है। सूचना के आधार पर भभुआ शहर के सुअरा नदी के पास टीम लगी और पीछा करते हुए कचहरी रोड से ट्रक को जप्त कर लिया गया। इसमें ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगभग 50 लाख रुपए का शराब पकड़ाया है। संतरा की आड़ में विदेशी शराब की खेप नव वर्ष पर खपाने के लिए लाई जा रही थी।

कैमूर: नव वर्ष में खपाने के लिए लाई जा रही 50 लाख रुपए की शराब जप्त, एक गिरफ्तार 3पूछताछ किया जा रहा है कि डिलीवरी कहां इनको करना था । चालक राजस्थान का रहने वाला है जो दिल्ली से लाने की बात बता रहा है और किसी भी प्रकार के कागजात इसके पास नहीं मिला। अगर शराब बिहार से बाहर जाता तो गाड़ी में डिजिटल लॉक लगा रहता। लेकिन इस तरह के कोई कागजात और डिजिटल लॉक नहीं पाए गए। चालक को जेल भेजा जाएगा और पूरे मामले की जांच की जाएगी। जो भी सम्मिलित होंगे उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article