आठ माह पूर्व हुए बच्चों की विवाद को लेकर सरौंजा में हुई जमकर मारपीट मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

वीरपुर थाना क्षेत्र के सरौंजा गांव में हुए जमकर मारपीट के मामले में पीड़ित मोहम्मद सैफ ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि  बीते 7 से 8 महीने पूर्व हुई बच्चों के बीच के विवाद के मामले को लेकर पड़ोसी मो.यूसुफ,मो.अफसर सहित 7 अन्य लोगों ने घर पर पहुंच कर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मेरे साथ जमकर मारपीट किया है।

इतना ही नहीं गर्भवती खुशबू खातून के साथ भी उन लोगों के द्वारा मारपीट की गई है।इस दौरान वे लोगों ने खुशबू खातून को अर्धनग्न कर लाठी रॉड से पीट दिया।जिसे सैफ ब खुशबू खातून दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गये।ग्रामीणों के पहुंचने पर वे लोग दौड़कर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article