भगवानपुर पुलिस ने बीयर के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र बनवारीपुर में गश्ति दल पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी नौ पीस बीयर के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी की पहचान बनवारीपुर निवासी स्वर्गीय राम पुजन साह के पुत्र जगदीश साह के रूप में किया गया।

- Sponsored Ads-

मामले को लेकर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बनवारीपुर गांव में बीयर का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सूचना मिलते ही गश्ति दल पुलिस को सूचना दी गयी। वही गश्ति दल में तैनात पुलिस पदाधिकारी के द्वारा छापेमारी कर नौ बीयर का बोतल समेत कारोबारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

भगवानपुर पुलिस ने बीयर के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2उन्होंने बताया कि अवैध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त कारोबारी से पुछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article