बेगूसराय में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने मां बेटे को रौंदा, बेटे की मौत मां…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मां बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में मां और बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बेटे की मौत हो गई जबकि मां अभी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

- Sponsored Ads-

घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया एनएच 31 के पास की है। मृतक मासूम बच्चे की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के सोनीदीपी निवासी उत्तम यादव के 15 वर्षीय पुत्र रवीश कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला की पहचान ममता देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि रविवार की देर शाम लखमीनिया स्टेशन से उतर कर अपने घर जाने के लिए एनएच 31 सड़क को मां और बेटे पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मां और बेटे को कुचल दिया। ट्रक मां बेटे की कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए बलिया पीएचसी में भर्ती कराया जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उस जगह से बेगूसराय रेफर कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने मां और बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बेटे की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां आज सुबह बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।

मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की जानकारी बलिया थाने पुलिस को लगी मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

Share This Article