बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

DNB Bharat Desk

 

घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।घायल  दोनों युवक को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में कराया भर्ती।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल 2घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की है।मृतक की युवक की पहचान नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के नीमा गांव के रहने वाले जटाशंकर पोद्दार का पुत्र रामप्रीत पोद्दार के रूप में की गई है।जबकि घायल युवक की पहचान कंचन कुमार एवं छोटू कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक रामप्रीत पोद्दार अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मजदूरी कर अपने घाट लौट रहा था। तभी रास्ते में ही अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक को कुचल दिया।

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल 3इस हादसे में रामप्रीत पोद्दार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कंचन एवं छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना नावकोठी थाना पुलिस को लगी। मौके पर नावकोठी थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल इस मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article