​नालंदा के अस्थावां में छापेमारी के दौरान शराब माफियाओं और उत्पाद विभाग की टीम के बीच गोलीबारी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के आस्थावां विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर शराब माफियाओं की गुंडागर्दी सामने आई है। बिंद थाना क्षेत्र के मसीहाडीह गांव में उत्पाद विभाग की टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को छापेमारी की गई।

 इस कार्रवाई में बिंद थाना की पुलिस भी शामिल थी। जैसे ही टीम अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने गांव पहुंची, शराब माफियाओं ने भागने की कोशिश की। उत्पाद विभाग की टीम ने उनका पीछा किया, तभी शराब माफियाओं ने टीम पर 6–7 राउंड फायरिंग शुरू कर दी। 

​नालंदा के अस्थावां में छापेमारी के दौरान शराब माफियाओं और उत्पाद विभाग की टीम के बीच गोलीबारी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज 2खतरे की स्थिति देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। छापेमारी के दौरान मौके पर चल रही अवैध शराब की भट्टी को नष्ट किया गया। टीम ने शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किए, जबकि लगभग 20 लीटर चुलाई शराब और 600 लीटर छोवा घोल को नष्ट किया गया। 

​नालंदा के अस्थावां में छापेमारी के दौरान शराब माफियाओं और उत्पाद विभाग की टीम के बीच गोलीबारी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज 3उत्पाद थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि विभाग की 10 सदस्यीय टीम गुप्त सूचना के आधार पर गांव पहुंची थी जहां खेतों में अवैध शराब तैयार की जा रही थी। शराब माफिया उपकरण समेटकर भागने लगे और पकड़े जाने पर उन्होंने गोलीबारी कर दी।

 इस घटना को लेकर उत्पाद विभाग की ओर से अजीत यादव, संजय यादव, बलराम यादव, सोना देवी और सुरुधी कुमारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article