बेगूसराय में अपराधियों एक व्यक्ति को गोलीमार कर किया घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला मटिहानी थानाक्षेत्र अंतर्गत छितरौर डाकघर दुर्गास्थान के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में दिन-दहाड़े अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में गश्ती कर रहे मटिहानी थाना पुलिस बल ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह इलाजरात है। और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते चलें कि मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर डाक घर के निकट दुर्गा स्थान के समीप अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों एक व्यक्ति को गोलीमार कर किया घायल 2

घायल की पहचान खोरामपुर वार्ड नंबर 6 के रहने वाले रामनंदन सिंह के पुत्र 30 वर्षीय निगम कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि निगम कुमार मवेशी का चारा लाने बहियार जा रहे थे तभी 5 की संख्या में बाइक सवार अपराधियों के द्वारा उसे गोली मार दी। सूचना मिलते ही मटिहानी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय मे भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली युवक के पैर मे लगी है। फिलहाल घटनास्थल पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात मे जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article