बछवाड़ा पुलिस ने मारपीट मामले समेत न्यायालय से फरार चार वारंटी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर मारपीट मामले समेत न्यायलय से फरार चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि कादराबाद पंचायत के हादीपुर गांव निवासी सीताराम यादव का पुत्र गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उक्त युवक मारपीट मामले के फरार आरोपी था।

वही बहरामपुर पंचायत के नैपुर गांव निवासी जगत सिंह का पुत्र मनीष कुमार,रामनाथ सिंह का पुत्र अमरजीत कुमार व बहरामपुर गांव निवासी देवकी पासवान का पुत्र ललित पासवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि उक्त तीनो आरोपी न्यायालय से काफी दिन से फरार चल रहा था ।पुलिस ने तीनो आरोपी से पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया ।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article