राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर समस्तीपुर में परिचर्चा: “फेक न्यूज़ के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती”

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को समस्तीपुर शहर के अतिथि गृह सभागार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा “Safeguarding Press Credibility Amidst Rising Misinformation” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO) रजनीश कुमार राय ने की।

- Sponsored Ads-

अपने संबोधन में डीपीआरओ रजनीश कुमार राय ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे समय में पत्रकारों और मीडिया से जुड़े सभी लोगों को फेक न्यूज़, तथ्यहीन व भ्रामक सूचनाओं से दूर रहते हुए जिम्मेदार और नैतिक पत्रकारिता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारिता के प्रति ईमानदारी, जिम्मेदारी और निष्पक्षता की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर समस्तीपुर में परिचर्चा: “फेक न्यूज़ के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती” 2परिचर्चा को संबोधित करते हुए बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की समस्तीपुर इकाई के जिलाध्यक्ष सह पत्रकार कृष्ण कुमार, वरिष्ठ पत्रकार आर. कौशलेन्द्र, राज कुमार राय, संजय कुमार राजा और सुनील कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ माना गया है, इसलिए निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता समाज और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मीडिया को पूर्वाग्रह, दुराग्रह और पक्षपात से दूर रहकर काम करना चाहिए।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर समस्तीपुर में परिचर्चा: “फेक न्यूज़ के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती” 3कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार मिश्रा, जहांगीर आलम, मोहन कुमार मंगलम, मो. फिरोज आलम उर्फ झून्नू बाबा, अभिनव कुमार, अभिषेक कुमार, मो. खुर्शीद आलम, श्याम कुमार, गुलाम ताजवर, राम बालक राय, मो. अफज़ल सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद थे।

परिचर्चा के दौरान सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बदलते तकनीकी युग में गलत जानकारी का प्रसार तेजी से होता है, ऐसे में प्रेस की विश्वसनीयता और तथ्यपरक पत्रकारिता को सुरक्षित रखना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article