बेगूसराय के बछवाड़ा भाकपा के जिला परिषद सदस्य सह पूर्व मुखिया स्व महेश्वर प्रसाद चौधरी का श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

न

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला परिषद सदस्य सह पूर्व मुखिया महेश्वर प्रसाद चौधरी का श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन रविवार को प्रखण्ड क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत उनके पैतृक आवास के प्रांगण में किया गया। सभा की अध्यक्षता कॉ केदारनाथ चौधरी ने किया वही संचालन शाखा मंत्री देवेंद्र प्रसाद ने किया।

बेगूसराय के बछवाड़ा भाकपा के जिला परिषद सदस्य सह पूर्व मुखिया स्व महेश्वर प्रसाद चौधरी का श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का किया गया आयोजन 2सभा में आए हुए पार्टी के नेता,कार्यकर्ता एवं गठबंधन के घटक दल के नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शत्रुध्न प्रसाद सिंह ने कहा कि महेश्वर सिर्फ कम्यूनिस्ट नेता ही नहीं एक वाम विचार थे। वह सादगी भरी जिंदगी जीते रहे। वह सदा पार्टी के लिए जीते रहे। वह सामाजिक क्रांति के एक स्तंभ थे। उनके निधन से जिला पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने गरीबों मजदूरों मजलूमों के सदा ही

हिमायती रहे। जब उनके पंचायत में सांप्रदायिक ताकते ध्रुवीकरण करने की कोशिश की तो वह एक पिलर के रूप में खड़ा होकर उनके मंसूबों को नाकाम किया। वही सभा को संबोधित करते हुए तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि उनके मृत्यु से पांच दिन पूर्व मिलने आया तो कोई भी व्यक्ति सोचने की ताकत खो देता है लेकिन उन्होंने उस अवस्था में भी उठकर बात करने की कोशिश की लेकिन शरीर ने साथ नहीं दिया परन्तु उन्होंने पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली। इससे यह प्रतीत होता है कि वह परिवार के लिए नहीं पार्टी के लिए थे।

बेगूसराय के बछवाड़ा भाकपा के जिला परिषद सदस्य सह पूर्व मुखिया स्व महेश्वर प्रसाद चौधरी का श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का किया गया आयोजन 3वही पूर्व विधानपार्षद उषा सहनी ने कहा कि आज के मौजूदा दौर में हमें उनकी जरूरत थी लेकिन वह हमें छोड़ कर चले गए। उन्होंने जो सामाजिक संरचना बनाया था हमे उसको बचाने की जिम्मेदारी है। आज बिहार में विधानसभा चुनाव है बिहार में सांप्रदायिक शक्ति अपना मंसूबा को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे। कुंभ में सबसे ज्यादा बिहार से उसमें भी महिला ने ज्यादा डुबकी लगाई है। हमें उन महिलाओं के बीच जाना होगा नहीं तो यह ताकते उन्हें कुंभ की जाल में फंसा कर अपना मंसूबा पूरा करेंगे।

अगर हम इन ताकतों को रोकने में सफल होते हैं तो वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक सह जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कहा कि वह सदा पार्टी को संभाल कर रखने का काम किया। वह पार्टी और गठबंधन के नेताओं से तीखी नोंकझोंक और आलोचन आत्मालोचन करते थे लेकिन सभी को कहते थे कि पार्टी मीटिंग में आपको को भी शिकवा शिकायत करना है कीजिए लेकिन इसे सड़कों पर मत ले जाइए। आज उस तरह के साथी की बहुत आवश्यकता है हम सभी को महेश्वर बनना पड़ेगा।

बेगूसराय के बछवाड़ा भाकपा के जिला परिषद सदस्य सह पूर्व मुखिया स्व महेश्वर प्रसाद चौधरी का श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का किया गया आयोजन 4सभा अंत में अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि मैं और महेश्वर एक बार पार्टी की सदस्यता ली। हमारे पंचायत के मुखिया की गलत निर्णय को देखते हुए शाखा ने निर्णय लिया कि महेश्वर ही मुखिया उम्मीदवार होंगे शाखा में मात्र 35 सदस्य ही थे लेकिन उन्होंने जीत हासिल किए। और 38 वर्षों के मुखिया काल में बेदाग रहे। मुझे याद जब पंचायत शिक्षक की बहाली थी उनकी छोटी बहु और एक दूसरे सदस्य को बराबर अंक था। पंचायत सचिव ने कहा कि लॉटरी कर लेते है लेकिन उन्होंने कहा कि अगर लॉटरी में भी मेरी बहु को हो गया तो लोग हम पर आरोप लगाए देंगे इसलिए आप उन्हीं का चयन कर दीजिए ऐसा त्यागी कोई महेश्वर ही हो सकता हैं।

बेगूसराय के बछवाड़ा भाकपा के जिला परिषद सदस्य सह पूर्व मुखिया स्व महेश्वर प्रसाद चौधरी का श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का किया गया आयोजन 5मैं सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी उनके सपनों को साकार करने का काम करें। सभा को जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण महतो, नूर आलम, पूर्व प्रमुख बलिया मनोज पटेल, किसान नेता दिनेश सिंह, जुलुम सिंह, तेघड़ा अंचल मंत्री परमानंद सिंह अंचल मंत्री भूषण सिंह कांग्रेस नेता शशि शेखर राय राजद नेता जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, प्रखण्ड अध्यक्ष राजद सुनील यादव, एआईएसएफ जिला सचिव सत्यम भारद्वाज, अमीन हमजा, एआईएसएफ जिला अध्यक्ष रौशन कुमार समेत महागठबंधन के नेताओं ने संबोधित किया।

बेगूसराय के बछवाड़ा भाकपा के जिला परिषद सदस्य सह पूर्व मुखिया स्व महेश्वर प्रसाद चौधरी का श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का किया गया आयोजन 6बछवाड़ा पार्टी की ओर से उनके पुत्र को एक लाख पचहत्तर हजार रुपए समर्पित किया। महेश्वर प्रसाद चौधरी को अंत समय में सेवा करने के लिए पार्टी ने सुरेंद्र पासवान पार्टी कार्यकर्ता को चादर और पार्टी का झंडा देकर सम्मानित किया। मौके पर राम नरेश महतो, राज कुमार चौधरी पूर्व मुखिया अरवा फूल कुमारी, सरिता राय,प्रहलाद राय, रामनरेश चौधरी, पवन कुमार, हरेराम महतो, प्यारे दास, अरुण चौधरी, रामचंद्र राम,समेत सैकड़ों पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article