तेयाय कॉलेज में आयोजित कवि गोष्ठी में जुटे कई नामचीन कवि

DNB Bharat Desk

आर0 बी0 एस0 कॉलेज तेयाय के संस्थापक स्व0 रामबिलास सिंह की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बेगूसराय सहित आसपास के जिलों से पहुँचे दर्जनों कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ करते हुये लोगों का खूब मनोरंजन किया। डॉ0 एसएन झा ने गीत भाड़े का गाना है नया भारत बनाना है गांकर लोगों को आशा की किरण दिखाई तो कवि रामानुज चौधरी की कविता मैं खुशगवार हूँ कर रहा झूठ का व्यापार हूँ वर्तमान समय में देश की स्थितियों को बयाँ किया।

- Sponsored Ads-

ललन लालित्य ने आम लोगों की समस्याओं के बारे में अपनी कविता कहते हुये सभी को वाह वाह करने को मजबूर कर दिया। इसी तरह शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने वीर रस की कविता का पाठ करते हुये पहलगाम पर आतंकी हमले को याद दिलाया। चाँद मुसाफिर की कविता वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर चोट की।अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ0 गाजी सलाउद्दीन ने किया। संचालन लोक गायक डॉ0 सच्चिदानंद पाठक ने किया।

तेयाय कॉलेज में आयोजित कवि गोष्ठी में जुटे कई नामचीन कवि 2कवियों ने कॉलेज के संस्थापक शहीद रामबिलास सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पूर्व प्रधानाचार्य रामकिंकर सिंह ने शहीद रामबिलास सिंह के जीवनी को याद करते हुये कहा कि वह हमेशा सुदूर गाँव के लोगों की शिक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। मौके पर शगुफ्ता ताजवर, सुनीता झा, अमरशंकर झा सुब्बा, उपेन्द्र राम, महेन्द्र सरदार, गालिब अयाज आदि दर्जनों कवियों ने अपना पाठ किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article