नालंदा: सांसद कौशलेंद्र का बीजेपी पर तंज,कहा- बीजेपी ईडी सीबीआई का इस्तेमाल कर हर जगह सीएम को किया जा रहा है परेशान

DNB Bharat Desk

बिहार शरीफ प्रखंड में 72 दिव्यांग जनों के बीच बैटरी से संचालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

मुख्यमंत्री दिव्यांग जन सशक्तिकरण छात्र योजना अंतर्गत नालंदा जिले के कई प्रखंडों में बैटरी से संचालित साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार शरीफ प्रखंड में 72 दिव्यांग जनों के बीच बैटरी से संचालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

नालंदा: सांसद कौशलेंद्र का बीजेपी पर तंज,कहा- बीजेपी ईडी सीबीआई का इस्तेमाल कर हर जगह सीएम को किया जा रहा है परेशान 2इस दौरान नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने झारखंड और दिल्ली में लगातार हो रहे कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तंज करते हुए कहा कि लगातार बीजेपी के द्वारा ईडी सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर जगह के मुख्यमंत्री को ईडी सीबीआई में फंसा कर अंदर किया जाएगा तो राज्य और देश कैसे चलेगा। आज जब बीजेपी की सरकार है तो ईडी सीबीआई का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री को साजिश के तहत फंसा कर जेल के अंदर डालने का प्रयास किया जा रहा है।

नालंदा: सांसद कौशलेंद्र का बीजेपी पर तंज,कहा- बीजेपी ईडी सीबीआई का इस्तेमाल कर हर जगह सीएम को किया जा रहा है परेशान 3जब केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं रहेगी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में नहीं रहेंगे तो इनके ऊपर भी ईडी सीबीआई का शिकंजा कसेगा। ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करना कहीं से भी अच्छा नहीं है। बीजेपी ईडी और सीबीआई पर दबाव डालकर चुनाव नहीं जीत सकती है। समय आने पर आपकी भी परेशानी बढ़ सकती है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article