नालंदा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, सात सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद, त्रिस्तरीय सुरक्षा में मतगणना जारी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा : नालंदा जिला में कड़ी  सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य शुरू  हो गया है। नालंदा के सात विधानसभा सीट के लिए मतगणना  नालंदा कॉलेज में चल रहा है। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

नालंदा जिला में कुल 68 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जिसमें बिहार के दो मंत्री श्रवण कुमार और डॉ सुनील कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर है। आपको बता दे कि नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है जिसके कारण सभी की निगाहे टिकी हुई है। मतगणना का कार्य सीसीटीवी की निगरानी में चल रहा है।

नालंदा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, सात सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद, त्रिस्तरीय सुरक्षा में मतगणना जारी 2नालंदा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि नालंदा में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतगणना का कार्य शुरू हो गया है।वही जेडीयू प्रत्याशी सह मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं बस थोड़ी देर इंतजार कीजिए आईने की तरह साफ हो जाए कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा.

नालंदा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, सात सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद, त्रिस्तरीय सुरक्षा में मतगणना जारी 3मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कानून को ठेगा दिखाने और समाज में बिखराव का काम करने वाले के झांसे में बिहार की जनता आने वाली नहीं है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article