मुंगेर पुल के पास अज्ञात लड़की का संदिग्ध हालत में शव बरामद

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र की घटना, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक अज्ञात लड़की का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र के मुंगेर पुल के पास की है। संदिग्ध हालत में बरामद लड़की के शव की पहचान नहीं हो सकी है। स्वथानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़की की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। पुल के नीचे एक अज्ञात लड़की का शव लोगों ने देखा। शव को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। तभी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना साहेबपुरकमाल थाना पुलिस को दी।

मौके पर साहेबपुरकमाल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अपराधी ने गले में फंदा लगाकर लड़की की निर्मम तरीके से हत्या कर और शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article