बेगूसराय स्टेशन पर ट्रेन से मोबाइल झपटकर भाग रहे एक चोर को लोगो ने पकड़कर किया जमकर पिटाई

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक चोर को मोबाइल झपटकर भागना उस वक्त महगा पड़ गया जब लोगों ने रंगे हाथ उसे पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। हालांकि मौके पर पहुंच कर रेल थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया जिससे उसकी जान बच गई। पूरा मामला बेगूसराय रेल थाना क्षेत्र के बेगूसराय रेलवे स्टेशन की है।

बेगूसराय स्टेशन पर ट्रेन से मोबाइल झपटकर भाग रहे एक चोर को लोगो ने पकड़कर किया जमकर पिटाई 2आरोपी की पहचान कमतौल निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही बेगूसराय स्टेशन पर ट्रेन रुकी संतोष कुमार एक व्यक्ति का मोबाइल झपटकर फरार होने लगा। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और दे दना दन उसकी पिटाई शुरू कर दी।

बेगूसराय स्टेशन पर ट्रेन से मोबाइल झपटकर भाग रहे एक चोर को लोगो ने पकड़कर किया जमकर पिटाई 3

हो हंगामा देखकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संतोष कुमार को हिरासत में ले लिया।  पूछताछ के क्रम में संतोष कुमार ने अपना गुनाह कबूल किया है । पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article