बेगूसराय में एसटीएफ और अपराधी के बीच मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपराधी घायल, हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एसटीएफ और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 25000 के इनामी अपराधी रणवीर महतो को पैर में गोली लग गई है। वहीं पुलिस ने अपराधी रणवीर महतो हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि अपराधी रणवीर महतो को जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से घायल हुआ है।  घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव में हुई, बताया जा रहा है कि 25000 के इनामी अपराधी रणवीर महतो समसा के गाछी में कई अपराधी के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने की। तभी इसकी सूचना एसटीएफ और नाव कोठी पुलिस को लगी। 

बेगूसराय में एसटीएफ और अपराधी के बीच मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपराधी घायल, हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार  2एसटीएफ और नावकोठी थाने के पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया। उस छापेमारी अभियान के तहत अपराधी रणवीर महतो के द्वारा फायरिंग कर दी। वही फायरिंग करने के बाद पुलिस भी अपराधी पर फायरिंग कर दिया। दोनों तरफ से फायरिंग होने के बाद पुलिस की गोली से अपराधी रणवीर महतो को पैर में गोली लग गई। और मौके पर कई अपराधी थे वह फरार हो गए। पुलिस ने 25000 के इनामी अपराधी रणवीर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। और घायल अवस्था में उसे नावकोठी के पीएचसी में भर्ती कराया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

बेगूसराय में एसटीएफ और अपराधी के बीच मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपराधी घायल, हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार  3वहीं बेगूसराय सदर अस्पताल को कुख्यात अपराधी रणवीर महतो को इलाज के लिए लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी मनीष के नेतृत्व में डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। और जांच के बाद ही घटना के बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी। एसपी मनीष ने फोन पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। और उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।  घटना के बाद कुख्यात अपराधी रणवीर महतो के परिजन ने बताया है कि रणवीर महतो अपने सुरक्षा के लिए हथियार लेकर था। तभी अचानक तीन के संख्या में सिविल ड्रेस में उसको पकड़ने के लिए पहुंचा था। इस दौरान वह की समझा कि अपराधी है और फायरिंग कर दिया। हालांकि पुलिस भी फायरिंग कर दिया।

बेगूसराय में एसटीएफ और अपराधी के बीच मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपराधी घायल, हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार  4 पुलिस के गोली से रणवीर महतो घायल हो गया। आपको बताते चले 31 जनवरी 2020 को नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव में समसा पंचायत की मुखिया हेमा मौर्य की हत्या कर दी गई थी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान बूढी गंडक नदी के घाट पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। घाट पर घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हेमा मौर्य को आधा दर्जन से अधिक गोली मारी गई थी। इस हत्याकांड के बाद बेगूसराय में जमकर बवाल हुआ था। रणवीर महतो मुखिया हेमा मौर्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। 11 फरवरी 2020 में ही तत्कालीन एसपी अवकाश कुमार की टीम ने रणवीर कुमार को समसा से गिरफ्तार किया था। तब अपराधी रणवीर महतो ने गोली मारने की बात स्वीकार की थी।

 इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी 1 सुबोध कुमार ने बताया है कि एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 25 हजार के इनामी अपराधी रणवीर महतो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। तभी एसटीएफ और नावकोठी के स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी करने के दौरान रणवीर महतो ने पुलिस को देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दिया। उन्होंने बताया कि अपराधी के द्वारा फायरिंग करने के बाद पुलिस भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें पुलिस की गोली रणबीर महतो को पैर में लग गई। और उसके गिरफ्तारी की गई गिरफ्तारी होने के बाद उसे पूछताछ करने के बाद उसे तलाशी ली गई तो दो देसी कट्टा, एक राइफल, 46 जिंदा कारतूस 5 खोखा दो मोबाइल उसके पास से बरामद किया है। उन्होंने बताया है कि रणवीर महतो पर चर्चित हेमा मौर्य मुखिया हत्याकांड सहित कल 6 मामले उसे पर दर्ज था। 

Share This Article