नालंदा में शांतिपूर्ण रहा मतदान, शाम 5 बजे तक 57.58% वोटिंग दर्ज

DNB Bharat Desk

नालंदा: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नालंदा जिले में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

- Sponsored Ads-

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार और नालंदा के एसपी भारत सोनी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि शाम 5 बजे तक जिले में कुल 57.58% मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर अभी मतदान जारी है। हालांकि, हरनौत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 280 पर मतदान नहीं हो सका।

नालंदा में शांतिपूर्ण रहा मतदान, शाम 5 बजे तक 57.58% वोटिंग दर्ज 2एसपी भारत सोनी ने बताया कि पूरे जिले में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या हिंसा की सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के दौरान 127 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया, लेकिन उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। मतदान खत्म होने के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड भरवाकर रिहा किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article