जब चुनाव का समय आता है तब राहुल गांधी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग दिखाई देने लगता है – नीरज कुमार , भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

DNB Bharat Desk

बिहार में राहुल गांधी के आगमन से पूर्व एक बार फिर राजनीति गरमाने लगी है और इसी करी में भाजपा के द्वारा विभिन्न जगहों पर प्रेस वार्ता कर कांग्रेस की पोल खोली जा रही है। बेगूसराय में भी आज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें वह कांग्रेस एवं राहुल गांधी पर जमकर बरसे । उन्होंने राहुल गांधी के आगमन को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि जब चुनाव का समय आता है तब राहुल गांधी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग दिखाई देने लगता है और उनकी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाती हैं। 

- Sponsored Ads-

जब चुनाव का समय आता है तब राहुल गांधी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग दिखाई देने लगता है - नीरज कुमार , भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता 2वही गौर करने की बात है कि जब-जब देश में आरक्षण हुआ है तब तक या तब तब या तो भाजपा की सरकार रही है या भाजपा समर्थित सरकार के कार्यकाल में ही आरक्षण एवं आरक्षण के दायरे को बढ़ाया गया है । वहीं उन्होंने पटना में  डोमिसाइल नीति के विरोध पर कहा है कि यह गलत नीति है एक देश एक नीति होनी चाहिए और अगर बिहार के लोग कहीं बाहर जाएं और वहां कहा जाए कि बिहारियों को नौकरी या रोजगार नहीं दिए जाएंगे तो उस वक्त हमें कैसा लगेगा इसी बात को सोच कर बिहार में भी ऐसे मामलों को तूल नहीं देना चाहिए ,यह सिर्फ विरोधियों की एक चाल है जिसके माध्यम से लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है।

 वहीं जब चुनाव का समय आता है तब राहुल गांधी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग दिखाई देने लगता है - नीरज कुमार , भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता 3उन्होंने तेजस्वी यादव एवं प्रशांत किशोर को भी आरे हाथों लेते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की विचारधारा सामंती विचारधारा हो गई है और वह सिर्फ अनाप-शनाप बयान बाजी करते रहते हैं। साथ ही साथ प्रशांत किशोर को उन्होंने बरसाती मेंढक करार देते हुए कहा कि यह लोग सिर्फ पैसों के लिए काम करते हैं । इन्हें जनता के हित या बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। जिस वक्त वह नीतीश कुमार के लिए काम करते थे उस वक्त नीतीश कुमार अच्छे थे और आज नीतीश कुमार बीमार एवं खराब हो गए हैं । प्रशांत किशोर जैसे लोगों का कोई राजनीतिक वजूद नहीं है वह सिर्फ अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए जनता को भरमाने का काम कर रहे हैं । 

चिराग पासवान के बिहार से चुनाव लड़ने के संबंध में उन्होंने कहा कि चिराग पासवान अभी युवा है एवं ऊर्जावान है यदि वह बिहार के विकास के लिए काम करना चाहते हैं और बिहार की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं तो बिहार के लोगों को उनका स्वागत करना चाहिए यह उनका स्वागत योग्य कदम है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article