गंगा महाआरती विगत 8 अक्टूबर से 5 नवंबर तक संचालन के साथ हुआ सम्पन्न
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के उत्तर वाहिनी पतित पावनी सिमरिया गंगा नदी तट पर राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला के पावन अवसर पर कुंभ सेवा समिति द्वारा रिवर फ्रंट पर विगत 8 अक्टूबर से लगातार 5 नवंबर तक गंगा महाआरती का सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।
5 नवंबर की शाम में आयोजित गंगा महाआरती के मुख्य यजमान कुंभ सेवा समिति के महासचिव तेघड़ा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार, सेंट जोसेफ स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने पूजा अर्चना व आरती किया। इसके बाद ही गंगा महाआरती का समापन किया गया।
इस दौरान ब्रह्माकुमारी प्रजापति की पांच छात्राएं पांच देवी के रुप में बनकर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।इस अवसर पर कुंभ सेवा समिति अध्यक्ष डा नलिनी रंजन सिंह, संयोजक विश्वरंजन सिंह उर्फ राजू, संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार अमर, सचिव रामाशीष सिंह, आभा सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज शांडिल्य, विशाल कुमार, संतोष कुमार झा, रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
गंगा महाआरती के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। गंगा महाआरती -बनारस के दशाश्वमेध से पधारे पंडित राममणि शर्मा , पंडित कपिल शुक्ला, नरेन्द्र पाठक, ब्रजेन्द्र तिवारी, विनोद तिवारी, नागेन्द्र ओमालिया,राज शर्मा, मयंक तिवारी, हिमांशु मिश्रा के द्वारा सात पीठ से भव्य गंगा महाआरती किया गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट