भगवानपुर प्रखंड में निशा पुजा उपरांत खुला मां काली का पट, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के औगान गांव स्थित मां सुभाषिनी शक्तिपीठ काली मंदिर में दिवाली की रात निशा पुजा के उपरांत मां काली का पट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिये गये हैं। इसके साथ ही उक्त स्थान में लगने वाला छः दिवसीय मेला भी शुरू हो गया है।

- Sponsored Ads-

पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं का माता काली का दर्शन करने हेतु आना जाना भी शुरू हो गया।रविवार को उक्त पुजा को लेकर कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। उक्त स्थान में 24 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उसी दिन कलश विसर्जन के साथ ही मेला का समापन हो जायेगा।

भगवानपुर प्रखंड में निशा पुजा उपरांत खुला मां काली का पट, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 2कार्यक्रम तथा मेला की सफलता को लेकर पंडित विकास कुमार झा गौतम पुजा समिति के सदस्य प्रहलाद चौधरी, टुनटुन चौधरी, रजनीश कुमार, पंकज चौधरी, कुंदन चौधरी सहित अन्य ग्रामीण जुटे हुए हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article