बेगूसराय के बलिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महारुद्र यज्ञ का किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के बलिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महारुद्र यज्ञ का किया उद्घाटन

देश के सेना पर हम लोग गर्व करते हैं। और देश की सेना जो निर्णय लेंगे हमलोग उनके साथ खड़े हैं। 

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बलिया प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत के तुलसी टोला गांव में 100811 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान महारुद्र यज्ञ में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और स्थानीय विधायक ललन यादव यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुधांशु यादव सचिव संजय यादव मौजूद रहे। वही तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीमा पर जो माहौल है। वह टेंशन वाला माहौल है।भारत और पाकिस्तान में युद्ध का माहौल हो रहा है। और कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर के रामबन इलाके में गाड़ी खाई में चली गई जिससे बेगूसराय के रहने वाले सुजीत कुमार  शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि हमको सूचना मिली है उनके परिजनों से भी हम उनको मिलना है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि शहीद के परिवार इंतजार कर रहे हैं। इसलिए शहीद के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे।  तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इसलिए हम देश के सेना पर हम लोग गर्व करते हैं। और देश की सेना जो निर्णय लेंगे हम लोग उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा है कि अभी भारतीय सैनिक को मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। हम लोग एक साथ मिलकर भारतीय सैनिक को समर्थन करते हैं। और मनोबल बढ़ाने का काम किया जा रहा है।  उन्होंने कहा है कि अभी हम लोग एक साथ मिलकर रहना है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा है कि आने वाला समय में और 2025 के चुनाव में भी आप सब लोगों का प्यार हम लोगों को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा है कि 2025 के चुनाव में एक बार जरूर मौका आप लोगों के द्वारा दी जाएगी यह पूरा विश्वास है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article