डाॅ संजीव भारती बने बरौनी, गढ़हरा बौद्ध मंदिर के संरक्षक

DNB Bharat

महात्मा बुद्ध ने सरल जीवन जीने की दी प्रेरणा: डॉ संजीव भारती, रेलवे न्यू काॅलोनी गढ़हरा स्थित बौद्ध मंदिर में गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष अनुयायियों ने मोमबत्ती जलाकर की प्रार्थना।

डीएनबी भारत डेस्क 

गढ़हरा रेलवे न्यू काॅलोनी स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में बुद्ध जयंती के अवसर पर शांति सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भरतीय फ्रेंड्स क्लब ट्रस्ट के सचिव डॉ संजीव भारती ने कहा कि गौतम बुद्ध ने हमें सरल जीवन जीने की प्रेरणा दी। आज समाज पाखंड, आडंबर सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के जाल में फंसता जा रहा है।

- Sponsored Ads-

पढ़े लिखे लोग भी वैज्ञानिक सोच व सिद्धान्त को नजर अंदाज कर विभिन्न तरह के समाजिक दबाब में जीने को विवश हैं।इससे उबड़ने के लिए गौतम बुद्ध के सिद्धांतों और कर्मों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। आधुनिक युग भें पूरा विश्व उनके विचार को अपनाकर आगे बढ़ते हुए शांति, सुरक्षा और सहायता के कर्मों को अपना रहा है।

इस मौके पर बरौनी, गढ़हरा बौद्ध मंदिर कमिटी का गठन किया गया। जिसका संरक्षक सर्वसम्मति से डॉ संजीव भारती को बनाया गया। वहीं कमिटी के मुख्य सदस्य अभिषेक सिंह, पूर्व सरपंच राजन चौधरी, एफडी मुंडा, डॉ एस पंडित को बनाया गया।

वहीं वेद प्रकाश, अभिजीत कुमार, ओम प्रकाश, सुमन पोद्दार, विजय कुमार, भरत भूषण शर्मा, अजय कुमार, राजेन्द्र शर्मा, युगेश्वर शर्मा, नंदकिशोर ठाकुर आदि ने बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की और अपने विचार को रखते हुए समाज के वंचित लोगों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

TAGGED:
Share This Article