छठ पर्व को लेकर सियासत गरमाई — गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा “हिंदू भावनाओं का किया अपमान”

DNB Bharat Desk


छठ पर्व की पवित्रता के बीच अब राजनीति भी गरमाने लगी है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

- Sponsored Ads-

कांग्रेस नेताओं के छठ पर्व से जुड़े हालिया बयानों पर नाराजगी जताते हुए गिरिराज सिंह ने क कि “राहुल गांधी और कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया है। छठ व्रत पर भद्दी टिप्पणियां कर उन्होंने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।”

उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी को खुद नहीं पता कि वह कौन जाति से आते हैं, और अब वे छठ जैसे पवित्र पर्व का भी मज़ाक बना रहे हैं।”

गिरिराज सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “राहुल गांधी, अगर हमारे पर्वों का अपमान करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।”

छठ पर्व को लेकर सियासत गरमाई — गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा “हिंदू भावनाओं का किया अपमान” 2अपने तीखे अंदाज में उन्होंने राहुल गांधी पर व्यंग्य भी किया — “राहुल गांधी को नाचने की आदत खानदान से है, कभी मोटरसाइकिल पर, तो कभी चुनावी मंच पर नाचते दिखते हैं।”

इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। एक ओर श्रद्धालु छठ पूजा की तैयारियों में जुटे हैं, तो दूसरी ओर नेताओं के बयानबाज़ी ने चुनावी तापमान को और बढ़ा दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article