नालंदा :विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ गिरियक प्रखंड के घोषरावा गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा- “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का रथ आज नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड अंतर्गत धोसरावां गांव पहुंचा। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अमृत बरनवाल ने बताया कि राष्ट्र के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य विकसित भारत यात्रा की शुरुआत की गई है।

- Sponsored Ads-

नालंदा :विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ गिरियक प्रखंड के घोषरावा गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प 2नालंदा :विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ गिरियक प्रखंड के घोषरावा गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प 3गिरियक के प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में केंद् एवं राज्य सरकार के द्वारा योजनाओं को लेकर लोगों को बताया गया है। कार्यक्रम में केंद्र द्वारा संचालित योजनाओ के लाभार्थियों ने अपना अनुभव साझा किया और लाभुको ने केंद सरकार की योजनाओं का लाभ पाकर मोदी सरकार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने का शपथ दिलाया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की कई योजनाओ के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और लाभ दिया गया। इस अवसर पर एलईडी वैन के माध्यम से सरकारी योजनाओं को लेकर बताया गया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article