ये जितने नेता हैं ये सोच रहे हैं कि मुझे धकिया देगा लेकिन हम…?

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज व्यवस्था नहीं बनाएंगे तो कल होकर समाज के लोग बोलेंगे कि प्रशांत किशोर गांवों-प्रखंडों में घूम रहे हैं इनकी तो कोई ताकत ही नहीं है। मुझे नीतीश कुमार लालू यादव और भाजपा के लोग धकिया नहीं सकते हैं। मैं अगर बिहार में लड़ने आया हूं तो इतनी ताकत के साथ लड़ूंगा कि इन सब नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा। बंगाल में आपने मेरा काम देखा होगा मैंने ही उनका नस ढीला किया था। भाजपा ने पूरी भारत की ताकत लगा दी और मैंने कहा था कि 100 पार भी नहीं होंगे।

- Sponsored Ads-

भाजपा वाले हुए 100 पार? जितना पैसा लगाना था उन्होंने लगा दिया पर कुछ नहीं हुआ। समाज में कई ऐसे लोग हैं जो लड़ने के लिए लड़ते हैं। हम उनमें से नहीं हैं अगर लड़ने आए हैं तो इस बात को मान कर चलिए कि जितने का खाका भी दिमाग में लेकर आए होंगे। सोच समझ कर आए हैं कि ये कठिन काम है इसको करने में कितनी ताकत लगानी पड़ेगी, कितना पसीना बहाना पड़ेगा, कितनी व्यवस्था बनानी पड़ेगी और कितना संसाधन लगाना पड़ेगा। सब कुछ सोच-समझ कर व्यवस्था बनाने आए हैं।

जो बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम कर दे उसे प्रशांत किशोर कहते हैं
समस्तीपुर के रोसड़ा प्रखंड में प्रशांत किशोर ने जन संवाद के दौरान आगे कहा कि ये जितने नेता हैं ये सोच रहे हैं कि मुझे धकिया देगा। हम धकियाने वाले आदमी हैं? बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम कर देतें हैं। हम बिहार के लड़के हैं देशभर का नेता जब चुनाव लड़ता है तो मुझसे सलाह लेता है तो ये नेता मेरा क्या करेंगे। एक बार समाज खड़ी हो गई तो जन बल के आगे कोई बल खड़ी होने वाली नहीं है। इसलिए बिहार के भविष्य के लिए सोचिए और किसी का बंधुआ मजदूर मत बनिए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article