बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई, वीरपुर में पांच सौ चौंसठ लोगों पर की गई धारा 126 की कार्रवाई

DNB Bharat Desk

.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वीरपुर थाना द्वारा अब तक 564 लोगों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। पुलिस के इस कार्रवाई से असमाजिक तत्व के लोगों में हरकंप मचा गया है। असमाजिक तत्व के लोग अपने क्षेत्र से बाहर जाने को विवश।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान शांति बहाल करने को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के चिन्हित लोगों के विरुद्ध धारा 126 की कारवाई की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग व आदर्श आचार संहिता को सख्ती से पालन करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शराब सहित अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु छापामारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई, वीरपुर में पांच सौ चौंसठ लोगों पर की गई धारा 126 की कार्रवाई 2उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा असमाजिक तत्वों, अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों, शराब कारोबारीयों, नशेरीयों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्रवाई किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article