नालंदा: पंचाने नदी में नहाने के दौरान दो चचेरे भाईयों की डूबने से हुई मौत,परिवार में छाया मातम

DNB Bharat Desk

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां सिलाव क्षेत्र के गोरमां पंचायत के दरियापुर गांव में नदी में नहाने गए दोनों चचेरे भाईयों की डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि दोनों चचेरे भाई अमन और हिमांशु बिहार शरीफ में रहकर पढ़ाई करते हैं और वह दीपावली की छुट्टियों में अपने गांव दरियापुर आया हुआ था,

- Sponsored Ads-

नालंदा: पंचाने नदी में नहाने के दौरान दो चचेरे भाईयों की डूबने से हुई मौत,परिवार में छाया मातम 2देर शाम दोनों भाई एक साथ घर से नहाने के लिए निकले थे। इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। जब दोनों भाई घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, सुबह दोनों का शव पचाने नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया।

नालंदा: पंचाने नदी में नहाने के दौरान दो चचेरे भाईयों की डूबने से हुई मौत,परिवार में छाया मातम 3एक ओर जहां पूरा बिहार में आज भाई दूज को लेकर बहने अपने भाई की लंबी आयु के लिए भाई दूज का व्रत कर रही है। वही आज के ही दिन दोनों भाइयों की मौत होने से पूरे गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article