बेगूसराय में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार ने ली एक व्यक्ति की जान। लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार हरेराम शाह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक हरेराम शाह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और रोज की तरह साइकिल से गंगा डेयरी काम पर जा रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बेगूसराय में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत 2स्थानीय लोगों की सूचना पर लाखों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article