बेगूसराय मे स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे एक बड़ा हादसा सामने आया है। जिसमे एक अनियंत्रित स्कार्पिओ ने जहाँ एक मोटरसाइकिल सवार को रौद दिया है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही दो अन्य के जख्मी होने की सुचना है। खास बात यह है की जिस अनियंत्रित स्कार्पिओ ने इस घटना को अंजाम दिया है। उस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नावकोठी का नेम प्लेट लगा हुआ था। बताया जाता है की अनियंत्रित स्कार्पिओ ने अन्य दो लोगो को भी टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरदिया ढाला के समीप की है।

बेगूसराय मे स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत 2मृतक युवक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर गावं के रहने वाले दिवाकर ठाकुर के पुत्र आशीष कुमार अभिषेक के रूप मे हुई है। बताते चले की मृतक समस्तीपुर जिला मे एक प्राइवेट कंपनी मे कार्यरत थे। इसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। मृतक को एक छोटी से बच्ची भी है। घटना के सामने आने के बाद कोहराम मचा हुआ है। और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है की मृतक शाहपुर गावं से मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजौड़ा के रास्ते समस्तीपुर जा रहे थे। तभी तेज अनियंत्रित स्कार्पिओ ने रौद दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। बाद मे स्थानीय लोगो के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेगूसराय मे स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत 3घटना के संबंध मे मृतक के परिजन अश्वनी कौशिक ने बताया की मृतक समस्तीपुर जिला में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। और इसी सिलसिले में वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर समस्तीपुर जा रहे थे। तभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नावकोठी लगी नेम प्लेट स्कॉर्पियो ने बुरी तरीके से रौद दिया।। इस घटना मे दो अन्य के घायल होने की सुचना है। अश्वनी कौशिक ने यह भी बताया कि घटना के बाद स्कॉर्पियो पर लगी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नावकोठी के नेम प्लेट को उतार लिया गया लेकिन उनके पास मौजूद वीडियो में वह दिखाई पड़ रहा है।फिलहाल मृतक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कारवाई मे जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article