वीरपुर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बारह वाहन चालकों से वसूले बारह हजार पांच सौ रुपये

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना की पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चला रही है, जिससे वाहन चालकों में हरकंप मचा हुआ है। वीरपुर थाना के नेतृत्व में एसआई ऋषिकेश भारद्वाज ने खैय पुल के नजदीक वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

- Sponsored Ads-

चेकिंग अभियान के दौरान अर्द्धसैनिक बल मौजूद थे। सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हेलमेंट,वाहन की डिक्की,वाहन के कागजात समेत शक के आधार पर कमर सर्च किया जा रहा था।

वीरपुर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बारह वाहन चालकों से वसूले बारह हजार पांच सौ रुपये 2इस अभियान के दौरान जिन वाहन चालक के पास कागजात, हेलमेट नहीं था वैसे बारह वाहन चालक से बारह हजार पांच सौ रुपये वसूली किए गये। जिसके बाद वाहन चालकों में हरकंप मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article