डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना पुलिस ने अलग–अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब के खिलाफ अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया, जबकि दूसरी कार्रवाई में 8 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानसल्ला गांव निवासी नवीन सिंह के पुत्र अभिनव कुमार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव से गिरफ्तार किया गया। वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से आफ्टर डार्क कंपनी की 750 एमएल की एक बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।
वहीं दूसरी ओर गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई अजय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ गेहूनी बदीया गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गेहूनी बदीया गांव निवासी लखींद्र पासवान के पुत्र राकेश पासवान को उसके घर से 8 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना कांड संख्या 29/26 दर्ज करते हुए आरोपी को भी अग्रिम कार्रवाई के तहत व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट