बेगूसराय में हथियारों का जखीरा बरामद, एक महिला समेत 4 गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां भारी मात्रा में हथियार के साथ एक महिला समेत चार अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नावकोठी थाना की पुलिस ने दो देशी कट्टा, 53 जिंदा कारतूस के साथ एक महिला सहित चार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। नावकोठी का कुख्यात अपराधी प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह सहित चार अपराधियों को असलहे तथा काफी संख्या में कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस घटना के संबंध में बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, रोहित कुमार, राजकुमार सिंह तथा एक महिला है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को चक्का में रूपेश कुमार उर्फ बिड्डू के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में नावकोठी थाना कांड संख्या 150/25 में प्राथमिकी नामजद की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर इनकी गिरफ्तारी हुई है। उनकी निशानदेही पर पड़ोसी मनोज दास के घर से दो देसी कट्टा जिसमें एक आटोमेटिक सेमी पिस्टल तथा 53 जिंदा कारतूस बरामद किया गया जिसमें 40, 315,10 इंसास तथा 03,0.6 एमएम की कारतूस है। पूर्व से मुन्ना सिंह पर हत्या, रंगदारी, मारपीट सहित नावकोठी थाने में 36 मामले दर्ज हैं।

वहीं रोहित कुमार पर भी हत्या, मारपीट, रंगदारी आदि के 15 मामले व राजकुमार सिंह पर मारपीट का एक मामला दर्ज है। गिरफ्तारी में एसडीपीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, सहायक थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद, कुंदन रजक, अनुमंडल क्षेत्र के थाने के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article