नालंदा: कचड़ा प्रबंधन गोदाम से भारी मात्रा में केन बीयर ( शराब ) बरामद, कुल 1364 लीटर बियर समेत एक वाहन जब्त

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार थाना क्षेत्र के उपरामा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में केन बीयर बरामद किया है। घटना के संबंध में सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस के द्वारा नशा एवं नशेडियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

नालंदा: कचड़ा प्रबंधन गोदाम से भारी मात्रा में केन बीयर ( शराब ) बरामद, कुल 1364 लीटर बियर समेत एक वाहन जब्त 2इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त कर बिहार थाना पुलिस के द्वारा उपरामा पंचायत से एक चार पहिया वाहन और पंचायत कचरा प्रबंधन केंद्र से 2727 कैन बियर लगभग 1364 लीटर बरामद किया गया है। इसमें तीन लोग गिरफ्तारी की गई है,जिसमें पंचायत के मुखिया राम प्रवेश मिस्त्री रूपेश यादव तुलसी कुमार भी शामिल है।

नालंदा: कचड़ा प्रबंधन गोदाम से भारी मात्रा में केन बीयर ( शराब ) बरामद, कुल 1364 लीटर बियर समेत एक वाहन जब्त 3वहीं इस घटना में नकटपूरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री ने कहा कि वह पिछले एक महीने से इलाजरत हैं उन्हें किसी साजिश के तहत फसाया जा रहा है। हमारी इस घटना में कोई भी संलिप्ता नहीं है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article